Newswahni

औरंगाबाद में पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर मौके पर युवक की मौत घर से समोसा खाने निकला था हादसे के विरोध में…




औरंगाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़े गए। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। घर से समोसा खाने के लिए निकला था। मृतक की पहचान जमुआ गांव निवासी मुन्ना पाल के पुत्र नीतीश कुमार(22) के तौर पर हुई है। पांच घंटे तक रोड जाम हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे तक रोड जाम रखा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा-टंडवा मुख्य पथ की है।
गुजरात में काम करता था मृतक के चाचा बाबूलाल पाल ने बताया कि नीतीश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। सूरत में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कुछ ही दिन पहले अपनी बहन की डिलीवरी के कारण घर आया था। जल्द ही वापस सूरत जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही घर से 500 मीटर की दूरी पर यह हादसा हो गया। प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक सज्जन ने बताया कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई है, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही काला पहाड़ गांव के एक युवक की भी इसी जगह पर सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ड्राइवर की तलाश जारी वहीं, कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है। फरार पिकअप चालक और वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top