Newswahni

दिल्ली में फिर ठंड हो गई गुजरात आंध्र प्रदेश में रेड वॉर्निंग तो इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी…



India Rain Storm Update: मार्च के महीने में ऐसे मौसम ने इस बार हर किसी को हैरान कर दिया है। दिल्ली-NCR में तापमान गिर गया है, क्योंकि 15 मार्च से शुरू हुई बारिश और आंधी से अब मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी येलो अलर्ट जारी रखा है।  

IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। गुजरात के कच्छ, पाटन, देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ जिलों में रेड वॉर्निंग है। यहां हवा की रफ्तार 62-87 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। साथ में बिजली गिरने और भारी बारिश (15 मिलीमीटर प्रति घंटा से ज्यादा) की आशंका है। आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में भी रेड अलर्ट जारी है। हवा की तेज रफ्तार, बिजली और भारी बारिश का खतरा बरकरार है।  

इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कल (19 मार्च) शाम बिजली गिरने की गतिविधियां जारी थीं।

दिल्ली-NCR में कल (19 मार्च) 50-51 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुप्रित कुमार ने बताया कि 21 और 22 मार्च को बादल छाए रहेंगे। 23 मार्च को फिर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा और अच्छी बारिश होने की संभावना है। 24 से 26 मार्च तक बादल छाए रहेंगे।

इसके अलावा पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है हुई है। अगले 24 घंटे तक उत्तर भारत में तेज बारिश जारी रहेगी। उसके बाद बारिश पूर्वी राज्यों में शिफ्ट हो जाएगी। उत्तर-पश्चिम भारत में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से और राहत मिलेगी। IMD ने कहा है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर गुजरात और आंध्र प्रदेश में बाहर निकलते वक्त सावधानी जरूर बरतें और किसान भाई फसलों की सुरक्षा का ध्यान रखें।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top