Newswahni

सायनाइड गैस से भरे बम से होगा धमाका और मुंबई के पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी…



मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसमें दावा किया गया कि पूरे पासपोर्ट ऑफिस को 19 सायनाइड बम से उड़ा देंगे। सूचना मिलते ही मुंबई की बीकेसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वाड की टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम की धमकी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बीकेसी स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल में दावा किया कि गया कि पासपोर्ट कार्यालय और उसके वॉशरूम में 19 सायनाइड गैस से भरे बम लगाए गए हैं, जो ठीक दोपहर 1:30 बजे विस्फोट कर देंगे। यह धमकी भरा ई-मेल कार्यालय के आधिकारिक ईमेल भेजा गया है।

सायनाइड गैस बम से कार्यालय को उड़ाने की धमकी

धमकी भरे ई-मेल की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बीकेसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी, बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड – BDDS), डॉग स्क्वॉड और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और एहतियातन आसपास के इलाके को सतर्क कर दिया गया।

पासपोर्ट कार्यालय में सघन तलाशी अभियान

पासपोर्ट कार्यालय की लॉबी,मुख्य प्रवेश द्वार, आने-जाने के रास्तों और आसपास के पूरे इलाके की सघन तलाशी ली गई। कई घंटों की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद भी किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक सामग्री या सायनाइड गैस से संबंधित कोई चीज नहीं मिली। अब साइबर क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं। ई-मेल आईडी और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top