Newswahni

मुंगेर में कल नीतीश की समृद्धि यात्रा बजे पोलो मैदान में आगमन कई योजनाओं का उद्घाटन निरीक्षण ट्रैफिक में बदलाव लागू…




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम निखिल धनराज और एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों और मार्गों का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे पोलो मैदान में हेलिकॉप्टर से उतरेंगे। पोलो मैदान से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा संग्रहालय के पास नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कष्टहरणी घाट जाएंगे, जहां सौंदर्यीकरण कार्य और गंगा पथ मरीन ड्राइव परियोजना का अवलोकन करेंगे। पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे
मुख्यमंत्री का काफिला जेल रोड, किला परिसर उत्तरी द्वार, सोझी घाट और पीपल पांति रोड से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचेगा। यहां वे पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम घोषी टोला, कस्तूरबा वाटर, कोड़ा मैदान, कर्णाक मोड़ और पुरानीगंज नौलखा से होते हुए सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में आयोजित जनसभा स्थल तक जाएगा। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 17 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इन स्टॉलों में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई है। इसके बाद वे मंच से जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के लिए पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से लखीसराय के लिए रवाना होंगे। पूरे शहर में सरकार की योजनाओं का प्रचार
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और सांसद भी मौजूद रह सकते हैं। जनसंपर्क विभाग ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हुए बैनर और पोस्टर लगाए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी तोरण द्वार और स्वागत बैनर लगाए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर यातायात विभाग ने सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जमालपुर से मुंगेर आने वाले वाहन सफियाबाद चौक, हेरू दियारा चौक, चुआबाग, लल्लू पोखर तीन बटिया और सोझी घाट होते हुए मुंगेर क्लब परिसर पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापसी भी होगी। खगड़िया से आने वाले वाहन श्रीकृष्ण सेतु, गीताबाबू रोड, दलहट्टा, वासुदेवपुर, पूरबसराय और बांक मोड़ के रास्ते मुंगेर में प्रवेश करेंगे। प्रशासन ने आम लोगों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top