Newswahni

इंदौर में आग लगने से जलकर राख हुआ आलीशान घर जिंदा जलने से लोगों की मौत रेस्क्यू जारी…



मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के रिहायशी इलाके में स्थित एकआलीशान घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि घर के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इंदौर के जिलाधिकारी शिवम वर्मा ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। इमारत की दूसरी मंजिल को पूरी तरह से जांच लिया है और अब तीसरी मंजिल की जांच की जा रही है। इस घटना में छह लोगों की जान चली गई है।

भीषण अगलगी की घटना इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके स्थित अर्हम विला में हुआ है। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। बचाव अभियान जारी है।

 EV में आग के बाद सिलिंडरों में ब्लास्ट

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा, “आग बड़ी तेजी से फैली। शुरुआती जांच के मुताबिक घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया और वहां से आग घर में फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस टैंक भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है…3 लोगों को बचा लिया गया। घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का बिजनेस करते थे।”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top