Newswahni

पटना में स्मैक पार्टी के दौरान चली गोली एक युवक को लगी दोस्तों ने छिपकर अस्पताल में कराया एडमिट…




बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके की दुजरा देवी स्थान मंदिर के पीछे स्मैक पार्टी के दौरान एक युवक को गोली लगी है। जिसकी पहचान मैनपुरा के रहने वाले आकाश कुमार के तौर पर हुई है। आकाश अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ मिलकर मंदिर के पीछे पार्टी कर रहा था। इसी बीच उसकी गोली लग गई। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। दोस्त आकाश को मंदिर के पीछे से लेकर अस्पताल गए। इसकी सूचना किसी को नहीं दी। छिपकर एक निजी अस्पताल में इलाज कर रहे थे। इसी बीच इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। पुलिस ने दर्ज किया स्टेटमेंट पुलिस अस्पताल पहुंचकर आकाश कुमार का स्टेटमेंट रिकॉर्ड की है। उसने पुलिस को बताया है कि सभी दोस्त दूजरा मंदिर के पीछे बैठे थे। इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने उसे गोली मार दी। आकाश का स्टेटमेंट लेने के बाद पुलिस ने उसके दोस्तों का भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। जिसमें दोस्तों ने पुलिस को बताया कि गोली आकाश के ही पिस्तौल से लगी थी। किसी ने गोली मारी नहीं है। आकाश बचने के लिए हम लोग को बताया था कि पुलिस जब पूछेगी तो बता देना किसी ने गोली मार दी है। बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज पुलिस ने आकाश के बयान के आधार पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आकाश का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आकाश का पहले से भी अपराधी के इतिहास रहा है। पुलिस इस एंगल से भी छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top