Newswahni

बेतिया में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी घेरा हंगामा बढ़ता देख गाड़ी छोड़कर निकली पुलिस गिरफ्तारी करने पहुंची थी लोग बोले महिला को…




पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घंटों घेरकर रखा गया। जिसके बाद पुलिस अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से निकल गई। यह घटना तब हुई जब पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ले जा रही थी और इस दौरान एक वृद्ध महिला पुलिस वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, पुलिस भीखम महतो के पुत्र संजय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी। इसी दौरान संजय के परिजनों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि संजय की मां पानमति कुंवर अपने बेटे को बचाने के लिए पुलिस वाहन के सामने आ गईं। इसी दौरान वह अचानक पुलिस गाड़ी से टकरा गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची दूसरी पुलिस गाड़ी को भी घेर लिया और घंटों रोके रखा। घायल वृद्ध महिला को पुलिस गाड़ी में ही रखा गया है। घटना के बाद से गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा। क्या है पूरा मामला… बेटी के भागने के मामले में पड़ोसी पर आरोप
रानी देवी, जो संजय कुमार कुशवाहा की पत्नी हैं, ने आरोप लगाया है कि दारा सिंह की बेटी बानूछापर से भाग गई है, लेकिन इस घटना की कोई जानकारी उनके परिवार को नहीं है। रानी देवी का कहना है कि इसके बावजूद उनके परिवार को इस मामले में घसीटा जा रहा है। उनके मुताबिक दारा सिंह और जीविका समूह से जुड़ी गुड़िया देवी ने उनके पति संजय कुशवाहा का नाम इस मामले में जोड़ दिया। रानी देवी का दावा है कि उनके परिवार का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। ₹5000 के लेन-देन को लेकर विवाद
रानी देवी ने बताया कि उन्होंने जीविका समूह से ₹5000 लिए थे, जो राजेंद्र शाह के घर बेटी की शादी में मदद के लिए लिया गया था। इसी सिलसिले में जीविका समूह की सीएम गुड़िया देवी उनके घर आई थीं और समूह की बैठक भी कर रही थीं। रानी देवी का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे को लेकर बात की तो गुड़िया देवी ने उन्हें धमकी दी। उनके अनुसार गुड़िया देवी ने कहा कि अगर पैसे की मांग की गई तो उन्हें भी इसी मामले में फंसा दिया जाएगा। रानी देवी ने इसका विरोध किया और कहा कि अगर उनका काम हो गया है तो दूसरों को भी अपना काम करने दिया जाए। उनका कहना है कि इसी बात को लेकर उनके पति संजय कुशवाहा का नाम केस में डाल दिया गया। गाड़ी रोकने के दौरान संजय की मां घायल
रानी देवी का कहना है कि बाद में गुड़िया देवी ने पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि पुलिस उनके पति संजय कुशवाहा को पकड़कर ले जा रही थी। इस दौरान परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान संजय कुशवाहा की मां पानमती देवी अचानक सड़क पर आ गईं और पुलिस की गाड़ी से टकरा गईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। रानी देवी का आरोप है कि गुड़िया देवी और दारा सिंह ने मिलकर उनके परिवार को इस मामले में फंसाया है और उनकी बेटी को भी झूठे मामले में घसीटने की कोशिश की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top