Newswahni

रोहतास के डेहरी बंजारी मुख्य सड़क पर टेम्पो कार की टक्कर तीन लोग गंभीर रूप से घायल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल…




रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम एक टेम्पो और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेम्पो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और उन्हें रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान तिलौथू निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र चंदन कुमार, मोती सिंह के पुत्र देवेंद्र कुमार और डेहरी निवासी अजय सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर रोहतास थाना पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। प्रभारी थाना प्रभारी श्रीकांत पासवान ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top