Newswahni

शेखपुरा मजदूरी विवाद में तीन आरोपी गिरफ्तार हजार बकाया मांगने कुदाल टांगी से हमला लोग हुए थे घायल…




शेखपुरा में अरियरी थाना पुलिस ने फरपर गांव में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हमला होली के दिन मजदूरी के बकाया को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प से संबंधित है, जिसमें कुल 13 लोग घायल हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष से कृष्ण चौहान के बेटे सुधीर चौहान और परशुराम चौहान शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से इंद्रदेव चौहान का बेटा जवाहर चौहान है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमार और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अनुसंधान पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने बताया कि घटना का मूल कारण सेंटिंग मजदूरी का बकाया था। कृष्ण चौहान का बेटा बंगाली चौहान, लक्ष्मण चौहान से 45,000 रुपये बकाया मांगने गया था। लक्ष्मण चौहान ने बकाया देने से इनकार कर दिया और बंगाली चौहान सहित अन्य पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। कुदाल और टांगी जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। झड़प के दौरान लोहे के रॉड, कुदाल और टांगी जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें एक पक्ष के 7 और दूसरे पक्ष के 6 लोग शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोनों तरफ से स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कराई गई थीं। इन मामलों के सभी आरोपी तब से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top