Newswahni

को खुली चुनौती देने वाले गैंगस्टर कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मुठभेड़ में ढेर गोली लगने से जवान भी शहीद…



बिहार के मोतिहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां STF और कुख्यात अपराधियों के बीच में भीषण मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में बिहार पुलिस को खुली चुनौती देने वाला गैंगस्टर कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारा गया। वहीं,गोली लगने से STF के एक जवान भी शहीद हो गए। पुलिस के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र के आसपास गैंगस्टर और STF के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है।

मोतिहारी में मंगलवार तड़के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें STF ने दो कुख्यात अपराधी को मार गिराया, वहीं गोली लगने एक जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से STF के एक जवान राम यादव वीरगति को प्राप्त हुए। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मौके पर ही ढेर हो गया। 

पुलिस की लाशें बिछाने की दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ से ठीक एक दिन पहले यानी 15 मार्च को दोनों आरोपियों ने नेपाल के किसी नंबर से चकिया थाने के ASHO (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) को फोन कर खुलेआम धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘शहर अब हमारी गुंडई देखेगा। पुलिस वालों की लाशें बिछा देंगे, जल्द ही बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों की हत्या होगी और पूरे शहर को अपनी गुंडई दिखा देंगे’। पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगली खबर 10-15 पुलिसकर्मियों की मौत की होगी। इसी कॉल को ट्रेस करते हुए एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने रामडीहा में उनकी लोकेशन का पता लगाया।

लोकेशन ट्रेस होने के बाद STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने सरेंडर करने के बजाय  अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से दोनों बदमाश मौके पर ही मारे गए। इस दौरान STF के एक जवान को भी गोली लग गई, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की शहादत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

मुठभेड़ के बाद  घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है, क्योंकि इससे इलाके में सक्रिय अपराधियों का एक बड़ा खतरा खत्म हुआ है। पूरे चकिया इलाके में फिलहा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top