![]()
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। जयप्रकाश अनुषद भवन में 3:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें छात्र संघ चुनाव में जीते सभी उम्मीदवार शपथ ग्रहण करेंगे। शांतनु शेखर अध्यक्ष पद के लिए, सिफत फैज उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार संयुक्त सचिव, खुशी कुमारी महासचिव और हर्षवर्धन कोषाध्यक्ष पद के लिए शपथ लेंगे। सेंट्रल पैनल के 5 पद के अलावा जीतकर आए 22 काउंसिल मेंबर भी शपथ ग्रहण करेंगे। PUSU के ये पदाधिकारी लेंगे शपथ शपथ ग्रहण समारोह में छात्रसंघ के केंद्रीय पैनल के पांचों पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधि शपथ लेंगे, जिनमें— अध्यक्ष: शांतनु शेखर उपाध्यक्ष: सिफत फैज महासचिव: खुशी कुमारी संयुक्त सचिव: अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष: हर्षवर्धन 42 साल बाद पटना यूनिवर्सिटी में NSUI से बना अध्यक्ष 42 साल बाद पटना यूनिवर्सिटी में NSUI की वापसी हुई है। NSUI के शांतनु शेखर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से हराकर अध्यक्ष बने। शांतनु को 2896, जबकि प्रिंस को 1400 वोट आए थे। महासचिव पद के लिए NSUI की खुशी कुमारी ने छात्र राजद के प्रत्यूष राज को हराया था। खुशी को 2164, जबकि प्रत्यूष को 1611 वोट मिले थे। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सिफत फैज उपाध्यक्ष चुनी गई। उन्होंने छात्र जदयू के आयुष हर्ष को 65 वोटों से हराया। सिफत को 1571, जबकि आयुष को 1503 वोट मिले थे। संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा रहा है। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के अभिषेक कुमार ने जीत दर्ज की है। अभिषेक को 2143 वोट मिले थे। उन्होंने NSUI के मनौवर आजम को 392 वोटों से हराया था। अभिषेक को 2143, जबकि मनौवर को 1751 वोट मिले थे। ABVP के ही हर्षवर्धन पटना यूनिवर्सिटी के कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। हर्षवर्धन ने छात्र जदयू के अभिषेक को 170 वोटों से हराया था। हर्षवर्धन को 1599 और अभिषेक को 1429 वोट मिले थे।
Source link