Newswahni

सीएम नीतीश कुमार मार्च को भागलपुर आ सकते हैं डीएम और एसएसपी ने सभास्थल का किया निरीक्षण साफ सफाई और सुरक्षा के पुख्ता…




बिहार के सीएम नीतीश कुमार 17 मार्च को भागलपुर आ सकते हैं। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। रविवार देर रात करीब 10:30 बजे डीएम, एसएसपी, नगर पुलिस अधीक्षक जगदीशपुर अंचल के बैजानी स्थित प्रस्तावित सभास्थल संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभास्थल के मुख्य मंच, प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग स्थल सहित व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। DM ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस बल की तैनाती और गश्ती के निर्देश वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, इसलिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए। सभास्थल के आसपास संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने रात्रि में भी सभास्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बिजली, प्रकाश व्यवस्था और मंच निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कार्यक्रम का सफल और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके।




Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top