Newswahni

अरे कहां जा रही हो हम भी छोड़ दें क्या सभा में महिलाओं पर क्यों भड़के नीतीश कुमार…



Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर अपने अलग अंदाज में बयान देने के चलते लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। सीएम का एक बयान फिर से छाया हुआ है जिसमें वह महिलाओं पर अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, नीतीश कुमार बेगुसराय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी कार्यक्रम के बीच कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं। ऐसे में जब नीतीश कुमार की नजर उन पर पड़ी, तो वह प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए।

नीतीश कुमार ने आरजेडी पर साधा निशाना

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में आरजेडी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले वाली सरकार ने क्या किया? लोग शाम के बाद घरों से बाहर नहीं निकला करते थे। समाज में विवाद हुआ करता था। उस समय पर हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़े होते थे। पढ़ाई-लिखाई की हालत खस्ता थी, बहुत कम संख्या में बच्चे स्कूल जाया करते थे। इलाज का बुरा हाल था। सड़कें और बिजली बहुत कम थी।

‘बिहार में भाईचारा और शांति का माहौल’

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि जब से हमें मौका मिला, हमने सभी काम ठीक से किए। अब तो केंद्र सरकार की ओर से भी सहयोग मिल रहा है। ऐसे में किसी प्रकार के भय का वातावरण नहीं है। प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है।

नीतीश कुमार ने महिलाओं पर खोया आपा

अभी नीतीश अपना संबोधन दे ही रहे थे कि महिलाएं उठकर जाने लगीं। सभा के बीच से महिलाओं का उठकर जाना उन्हें गंवारा नहीं हुआ और वह अपना आपा खो बैठे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से जाते हुए लोगों को टोकते हुए कहा, ‘अरे कहां भाग रहे हैं? हम बंद कर दें? क्यों भाग रही हैं? हम देख रहे हैं आप पहले उधर से जा रही थीं, अब पीछे से जा रही हैं। अगर सब इसी तरह से जाएंगे, तो हम छोड़ दें? बैठकर सुनिए। देखिए वहां चार-पांच लोग कैसे भाग रहे हैं। सब कुछ बताया जा रहा है फिर जल्दी किस बात की है? पहले पूरी बात जान लीजिए।’

बेगुसराय पहुंची थी CM की ‘समृद्धि यात्रा’ 

नीतीश कुमार शनिवार को अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के लिए बेगुसराय में थे। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। भाषण खत्म होने के बाद उन्होंने लोगों से ठहरने का आग्रह करते हुए कहा, ‘जरा एक मिनट रुकिए।’ इसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हाथ थामा और उनके साथ मिलकर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार

बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। खुद वीडियो जारी कर उन्होंने बताया था कि अपनी इच्छा से उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश 16 मार्च को औपचारिक रूप से राज्यसभा के सदस्य चुने जाएंगे। नीतीश कुमार बिहार के सीएम रहेंगे या नहीं, यह बात उनके राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद सर्वविदित है।  

यह भी पढ़ें: UP SI परीक्षा के सवाल में ‘पंडित’ ऑप्शन पर मचा बवाल, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक भी बिफरे; अब पुलिस भर्ती बोर्ड ने दी सफाई



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top