Newswahni

अररिया में ईद की खरीदारी से बाजारों में रौनक कपड़े जूता चप्पल और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भीड़…




अररिया में ईद-उल-फितर की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। ईद की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण जामा मस्जिद रोड, टाउन हॉल क्षेत्र और विकास मार्केट जैसे मुख्य बाजारों में भारी भीड़ है, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई है। खरीदार नए कपड़े, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक्स और अन्य त्योहारी सामान खरीदने में व्यस्त हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ईद स्पेशल ऑफर और आकर्षक कलेक्शन सजाए हैं, जिससे खरीदारी में तेजी आई है। कई दुकानों पर 15-20% तक की छूट और विशेष ईद पैकेज दिए जा रहे हैं। कपड़ा दुकानों में महिलाओं और युवतियों की विशेष भीड़ देखी जा रही है, जहां फैशनेबल कुर्ते, सलवार-सूट, लहंगे और बच्चों के नए परिधानों की मांग बढ़ी है। जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक्स और मेहंदी की दुकानों पर भी ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस उत्साहपूर्ण खरीदारी का असर शहर की सड़कों पर भी दिख रहा है। बाजारों के आसपास वाहनों की भारी भीड़ के कारण चांदनी चौक, टाउन हॉल, अस्पताल रोड और मुख्य बाजार क्षेत्रों में जगह-जगह जाम लग रहा है। वाहनों की धीमी गति के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बैरिकेडिंग, वन-वे ट्रैफिक और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रशासन ने जाम नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। बैरिकेडिंग, वन-वे ट्रैफिक और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती से स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों और खरीदारों का कहना है कि ईद का त्योहार खुशियों का अवसर है, लेकिन ट्रैफिक जाम से परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने भी लोगों से समय से पहले खरीदारी करने की अपील की है, ताकि आखिरी दिनों में भीड़ और न बढ़े।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top