Newswahni

दुमका में ट्रेन से कटकर बांका के युवक की मौत हंसडीहा गोड्डा रेलखंड पर पटरी पार करते समय हादसा बहन हुई अनाथ माता…




झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र का निवासी था। यह घटना हंसडीहा-गोड्डा रेलखंड पर रेलवे पटरी पार करने के दौरान हुई। 34 वर्षीय आदिवासी युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था, तभी वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। माता-पिता और भाई की पहले हो चुकी मौत मृतक की पहचान बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव निवासी सूरज लाल टूडू के रूप में हुई है। सूरज लाल टूडू अपनी बहन के घर हंसडीहा आया हुआ था और किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रहा था। बताया जाता है कि सूरज के माता-पिता और उसके भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार में अब केवल उसकी एक बहन ही बची है। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही सूरज का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव खिजुरमुरिया पहुंचा, पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top