Newswahni

अररिया डीएम ने गैस एजेंसी संचालकों संग की बैठक एलपीजी की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कालाबाजारी करने वालों पर होगी…




अररिया जिले में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता तथा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विनोद दूहन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने जिले के सभी गैस एजेंसियों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को किसी भी स्थिति में समय पर गैस उपलब्ध कराना अनिवार्य है। डीएम ने जोर देकर कहा कि जिले में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखी जाए। सभी गैस कनेक्शन धारकों को नियमानुसार होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत पर होगी कार्रवाई विनोद दूहन ने चेतावनी दी कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, जमाखोरी या निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ऐसी किसी भी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, डीएम ने आम जनता से अपील की कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी अफवाह या अनावश्यक घबराहट में न आएं। उन्होंने बताया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी एजेंसियों को नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की अपील बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपेक्षा की है कि यदि उन्हें गैस डिलीवरी में किसी प्रकार की समस्या आती है या अनियमितता दिखाई देती है, तो वे तुरंत जिला आपूर्ति कार्यालय या संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन ने ऐसी सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top