Newswahni

आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर चाचा भतीजे की मौत तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा बाइक के परखच्चे उड़े दोस्त की शादी में जा…




आरा-सासाराम स्टेट हाइवे शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को रौंद दिया। इस हादसे में भतीजे की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चाचा ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। धक्का मारने के बाद पिकअप सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर जाकर फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर हसन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान उदंडी निवासी शिवनाथ सिंह के पुत्र रंजीत कुमार(30) और जीतन सिंह के पुत्र रानू कुमार(27) के तौर पर हुई है। रंजीत बेंगलुरु, जबकि रानू अहमदाबाद के प्राइवेट कंपनी में सीटिंग का काम करते थे। घटना सहेजनी लाइन होटल के पास की है। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा रंजीत के पिता शिवनाथ ने बताया कि अपने दोस्त के बारात में रोहतास के बैरिया गांव जा रहे थे। रास्ते में पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिली। जब तक अस्पताल पहुंचा, तब तक दोनों की मौत हो गई थी। घर में मचा कोहराम रंजीत चार भाई-बहन में दूसरे स्थान पर थे। घर में पत्नी सरीता देवी और एक बेटी दिव्या है। जबकि रानू तीन भाई-बहन में दूसरे नंबर पर था। घर मां सीता देवी है। भीषण हादसे में दो युवकों के मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top