Newswahni

रोहतास में कार अनियंत्रित होकर झाड़ियों में गिरी बकरी बचाने के प्रयास में तीन लोग घायल…




रोहतास में शुक्रवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। डालमिया फैक्ट्री माइंस के पास मुरली पहाड़ी के समीप NH-119 पर एक कार बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर लगभग 40 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरी। यह घटना रोहतास थाना क्षेत्र में हुई। रोहतास नंबर की एक कार सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो बैठी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हालांकि, उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस घटना में बकरी सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने झाड़ियों में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निकुंज प्रसाद भूषण ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर चार दिन पहले ही स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top