![]()
औरंगाबाद के हसपुरा में मिलेनियम कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आयोजित हुई। इसका भव्य शुभारंभ आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल, संस्कृति और सामाजिक संदेश का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय क्रिकेटर्स ने की। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं एनएसएसटी स्कूल के बच्चों ने हजारों दर्शकों के सामने अनुशासित और आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। भोजपुरी और यूपी की टीम के बीच खेला गया उद्घाटन मैच उद्घाटन मैच बिहार के भोजपुर गर्ल्स क्रिकेट टीम और उत्तर प्रदेश गर्ल्स टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिहार की टीम ने एकतरफा मुकाबले में यूपी को 63 रनों से पराजित कर दिया। बिहार की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने यूपी की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। टॉस जीतकर यूपी की कप्तान मंशा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बिहार की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रियांशी और आकांक्षा मैदान पर उतरीं। शुरुआत में दोनों ने संयम से खेलते हुए 29 रनों की साझेदारी की। दूसरे ओवर में यूपी की गेंदबाज श्वेता ने प्रियांशी को बोल्ड कर दिया। इसके बाद क्रीज पर आईं अमृता ने आकांक्षा के साथ मिलकर तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अमृता ने मात्र 26 गेंदों पर 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि आकांक्षा ने भी आक्रामक अंदाज में रन बटोरे। निर्धारित 12 ओवर में बिहार की टीम ने 150 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 87 रनों पर ही सिमट गई यूपी की टीम 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम की शुरुआत बेहद धीमी रही। सलामी बल्लेबाज शिल्पी और गीतांजलि ज्यादा देर तक टिक नहीं सकीं। चार रन के स्कोर पर ही गीतांजलि वर्षा की गेंद पर शॉर्ट मिड विकेट पर कैच आउट हो गईं। इसके बाद यूपी की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 87 रनों पर सिमट गई। अमृता को मिला वीमेन ऑफ़ द मैच बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार की अमृता को वीमेन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच में अंपायरिंग अविनाश कुमार बबलू और राजवीर भारती रिंकू ने की, जबकि स्कोरिंग मनोज कुमार ने संभाली। शिक्षकों हरिद्वार प्रसाद और आसिफ इकबाल ने रोचक और ज्ञानवर्धक कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष शाहबाज मिन्हाज ने की।
Source link