Newswahni

स्कूली बस ने स्कूटी सवार को रौंदा मौत गया बोधगया रोड पर एक्सीडेंट गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम किया…




गया-बोधगया रोड पर आज एक सड़क हादसा हुआ। इसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सेवधर बीघा स्थित डाक स्थान के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के हथियार गांव निवासी राजू मांझी के रूप में हुई है। राजू मांझी खिरियामा इलाके से शुक्र बाजार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गया-बोधगया रोड पर सेवधर बीघा के पास पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। बस ड्राइवर गाड़ी लेकर भागा टक्कर इतनी भीषण थी कि राजू मांझी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक बस (नंबर BR-02M-2732) लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर उनमें भारी आक्रोश था। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गया-बोधगया रोड को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। मृतक के बेटे विजय मांझी ने आरोप लगाया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थी, लेकिन स्थिति देखकर वापस चली गई और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी बस चालक की गिरफ्तारी और उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top