Newswahni

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित जानिए कारण और टाइमिंग देखें पूरी लिस्ट…


Delhi Water Crisis

दिल्ली में पानी का भयावह संकट | Image:
X/ Pixabay

Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जहां एक तरफ सिलेंडर की किल्लत झेल रही है, अब दूसरी ओर पानी की समस्या भी आन खड़ी हुई है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के नोटिस में बताया गया है कि कई इलाकों में मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में पानी की सप्लाई देर रात तक प्रभावित रहेगी।

जल बोर्ड के मुताबिक, पाइपलाइन की मरम्मत और इंटरकनेक्शन के जरूरी काम के चलते जलापूर्ति रोकी जा रही है। बिना देर किए जानते हैं उन इलाकों के बारे में जहां लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। अगर आपका इलाका भी इस लिस्ट में शामिल है तो आपको सलाह दी जा रही है कि पानी कम खर्च करें। 

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की समस्या

दक्षिण दिल्ली: ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, गोविंदपुरी और तुगलकाबाद एक्सटेंशन
पश्चिम दिल्ली: पंजाबी बाग, मादीपुर, पश्चिम विहार और राजौरी गार्डन के पास के इलाके
द्वारका और पालम: द्वारका के कुछ सेक्टर और पालम गांव के आसपास का क्षेत्र 
उत्तर दिल्ली: बुराड़ी, सिविल लाइंस और शक्ति नगर
मध्य दिल्ली: करोल बाग, पहाड़गंज और पुरानी दिल्ली के कुछ हिस्से

दिल्ली जल बोर्ड की जनता से अपील 

इनमें से ज्यादातर इलाके दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आते हैं। यकीनन पानी की समस्या होने से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे दिल्ली जल बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि, वे घर में पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पहले से पानी भरकर रखें। कार्य के दौरान पानी की कमी से बचने के लिए यह जरूरी है कि जितनी जरूरत हो उतना पानी ही इस्तेमाल करें।

कितने समय तक रहेगी किल्लत?

सप्लाई मुख्य रूप से आज (12 मार्च) रात 10 बजे तक प्रभावित रहने की संभावना है। हालांकि, जल बोर्ड का कहना है कि काम पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में पानी पहुंचने में थोड़ा ज्यादा टाइम लग सकता है। 

पानी टैंकर के लिए आपातकालीन नंबर जारी 

केंद्रीय नियंत्रण कक्ष / सामान्य आपातकालीन: 1916
डी ब्लॉक जनकपुरी वॉटर इमरजेंसी: 011-23538495
द्वारका सब सिटी: 011-28521123, 011-25634274
पश्चिम विहार: 011-25281197

ये नंबर DJB द्वारा जारी सूचना में दिए गए हैं। किसी भी समस्या पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। यह इंटरकनेक्शन कार्य पानी की सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है। नई लाइन जोड़ने से भविष्य में बेहतर और स्थिर पानी आपूर्ति सुनिश्चित होगी। DJB ने कहा है कि यह विकास कार्य है, जिससे लंबे समय में फायदा होगा।  

पानी का सदुपयोग करें- DJB

जनता को हुई असुविधा के लिए बोर्ड ने खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से पानी की सप्लाई से जुड़ी कई समस्याएं आई हैं। DJB लगातार ऐसी सूचनाएं जारी कर रहा है ताकि लोग पहले से तैयार रहें। निवासियों से अपील की गई है कि कि पानी का सदुपयोग करें और बर्बादी से बचें।   

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन एक्सटेंशन से जुड़ गया राजधानी का कोना-कोना



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top