Newswahni

जमुई में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत बंगामा के पास हादसा नींद आने से अनियंत्रित होकर पलटा चक्के के नीचे दबा युवक…




जमुई में बरहट थाना क्षेत्र के बंगामा इलाके के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से चालक उसके चक्के के नीचे दब गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के धपरी गांव निवासी 19 वर्षीय अमन यादव, पिता मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर खाली था और चालक खड़गपुर से जमुई की ओर बालू लेने आ रहा था। मृतक के चचेरे भाई हंसराज ने बताया कि अमन को रास्ते में नींद आ गई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में अमन ट्रैक्टर के चक्के के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हंसराज ने यह भी बताया कि ट्रैक्टर पलटने के बाद भी उसका इंजन चालू था, जिसे उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाकर बंद किया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top