Newswahni

भोजपुर में बदमाशों ने युवक को मारी गोल पैर में लगी बुलेट सदर अस्पताल में एडमिट दोस्त के साथ छपरा से विवाद सुलझाने…




भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों एक युवक को गोली मार दी। दाहिने पैर में बुलेट लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान सारण जिला के छपरा नगर निवासी शैलेंद्र कुमार के पुत्र अभिषेक यादव(20) के तौर पर हुई है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के पास की है। पीड़ित के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि मेरा ससुराल मरहा ‎गांव में है। रमिता तिवारी से मेरी लव मैरिज शादी हुई है। कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। पत्नी और ससुराल वालों ने मेरे ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। केस के सिलसिले में बुधवार को दोस्त अभिषेक के साथ आरा आया था।
पहले भी विवाद हुआ था विवेक तिवारी ने आगे कहा कि थाना से वापस लौट रहा था, महुली घाट के पाक उत्तम सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में मैं बाल-बाल बच गया, लेकिन एक बुलेट मेरे दोस्त को लग गई। बीते‎ 18 फरवरी को बेटे का छठियार‎(सोहर) कार्यक्रम का आयोजन ‎ससुराल में था। ‎उस दिन भी उत्तम सिंह से विवाद हुआ था। घायल के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। ऑर्थो सर्जन डॉ. अमन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन करके बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया है। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top