Newswahni

मधेपुरा में साल से सड़क निर्माण अधूरा स्लो स्पीड से काम ग्रामीणों में आक्रोश धूल से परेशानी बढ़ी…




मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अर्राहा वार्ड-11 में सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति से ग्रामीणों में नाराजगी है। लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों को दैनिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क पहले से ही जर्जर थी, जिससे आवागमन में कठिनाई होती थी। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए लगभग तीन साल पहले पुरानी सड़क को तोड़कर नई सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि नई सड़क से आवागमन सुगम होगा। सड़क पर गिट्टी और बालू डालकर काम अधूरा छोड़ दिया ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण एजेंसी ने सड़क पर गिट्टी और बालू डालकर काम अधूरा छोड़ दिया है। कई स्थानों पर महीनों से गिट्टी पड़ी हुई है, जिससे वाहनों के गुजरने पर भारी धूल उड़ती है। इस धूल के कारण आसपास रहने वाले लोगों को गंभीर परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि घरों में रखा खाना और पानी भी धूल से प्रभावित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ”निर्माण कार्य लगातार नहीं किया जाता” स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य लगातार नहीं किया जाता है। कभी 10 दिन काम होता है, तो फिर कई दिनों तक काम बंद रहता है। इस अनियमितता के कारण सड़क का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। गिट्टी बिछी होने से स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। मो. रुस्तम, रुबेदा खातून, मो. नसीम, मो. सहमत, मो. तनवीर, संजय यादव और संतोष यादव सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top