Newswahni

हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत गिद्धौर जमुई बाईपास पर हादसा घंटे तक लगा रहा जाम पुलिस ने ग्रामीणों को…




गिद्धौर-जमुई बाईपास पर मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को बालू लदे हाइवा ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। मृतका की पहचान जमुई थाना क्षेत्र के नीमारंग गांव निवासी बिरजू साव की पत्नी रुको देवी के रूप में हुई है। यह घटना कोल्हुआ चौक के निकट हुई, जो दाबिल होते हुए जमुई को जोड़ता है। शादी समारोह में जा रही थी बेटे के साथ मृतका के पुत्र रतन साह ने बताया कि वे अपनी मां को लेकर नीमारंग गांव से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी सुखासन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी मां सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को घेरकर रोक लिया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गिद्धौर-जमुई बाईपास मार्ग को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, खैरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह, अंचल निरीक्षक संजय कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गिद्धौर-कोल्हुआ-जमुई बाईपास मार्ग पर जोगा झिंगोई बालू घाट से दिन-रात बालू लदे ट्रकों का तेज रफ्तार से परिचालन होता है। उनकी लापरवाही के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top