Newswahni

सहरसा में मार्च को रोजगार मेला से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग…




सहरसा में 11 मार्च को एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सहरसा के जिला स्कूल मैदान में लगेगा, जिसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसका आयोजन सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में हो रहा है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, कोसी प्रमंडल के सहायक अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार शाम को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 31 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करेंगी। मेले के माध्यम से 1000 से अधिक युवक-युवतियों को निःशुल्क रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। बेरोजगार युवक-युवतियां हो सकते हैं शामिल मेले में मैट्रिक, इंटर, स्नातक और उससे उच्च योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। सहायक अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि यह पहल युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन और नियोजनालय ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है। युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा उन्होंने जिले के सभी योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं। प्रशासन का मानना है कि ऐसे मेलों से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं मजबूत होंगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top