![]()
भास्कर न्यूज | पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने डगरूआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। मोहम्मदपुर बरसोनी में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए 20 वर्षीय बादल कुमार के परिजनों से मिलकर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद ने डीटीओ से बात कर पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। सांसद ने क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची की हत्या पर गहरा आक्रोश जताते हुए इसे समाज के लिए चिंताजनक बताया। उन्होंने बरसोनी पंचायत के संतोष जी के पिता दीपनारायण विश्वास के निधन पर भी शोक जताया। मौके पर उन्होंने कहा कि बढ़ती हिंसा और सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए। इस दौरान मो. इस्राइल आजाद, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय विश्वास, अरुण यादव, सुडु यादव, मो. पप्पू, सुमित यादव, संगम आदि थे।
Source link