Newswahni

कैमूर के फर्जी अस्पताल में महिला की मौत इलाज के समय गई जान डॉक्टर गिरफ्तार क्लिनिक सील…




कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोडसरा गांव में एक अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार देर रात रूबी देवी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गोडसरा के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही समय बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल की जांच की। जांच में अस्पताल अवैध पाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि यह अस्पताल कितने समय से और किसकी मिलीभगत से चलाया जा रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top