Newswahni

विपक्ष के सांसदों ने मुझसे मिलकर कहा हम ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर सहमत नहीं लेकिन मजबूरी है किरेन रिजिजू का…



बजट सत्र के दूसरे चरण में मंगलवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। 50 से ज्यादा सांसदों ने ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद पीठाशीन अधिकारी ने प्रस्ताव पेश करने की इजाजत दी। विपक्ष द्वारा पेश किए गए इस संकल्प पर पीठासीन सभापति ने लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा की अनुमति दी है। सदन में बहस जारी है। बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा के लिए एक जिम्मेदारी के रूप में लाया गया है, व्यक्तिगत रूप से ओम बिरला के खिलाफ नहीं है। 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा।”

रिजिजू ने विपक्ष को सबसे ज्यादा टोका- गौरव गोगोई 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने किरेन रिजिजू पर तंज कसते हुए कहा, भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड पर रिसर्च होगी, तो आंकड़े बताएंगे कि किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री थे, जिन्होंने विपक्ष को सबसे ज्यादा टोका। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया।संसद में ऐसी नई-नई चीजें हो रही हैं। जिस पर हमें कड़ी आपत्ति है। “

राहुल गांधी पर बरसे किरेन रिजिजू

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान बोलते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “सदन में, विपक्ष के नेता ने कहा था कि उन्हें सदन में बोलने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। यह PM या LoP या कोई और MP हो सकता है, लेकिन स्पीकर की इजाजत के बिना कोई भी सदन में नहीं बोल सकता।” आज वही विपक्ष ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात करने का आरोप लगाया है।”

किरने रिजिजू ने सदन में किया बड़ा खुलासा

लोकसभा में किरने रिजिजू ने गौरव गोगोई के सवालों का जवाबे देते हुए कहा, स्पीकर के खिलाफ इस तरह का प्रस्ताव लाना संवैधानिक गरिमा को ठेस पहुंचती है। कांग्रेस को अपने इस कदम पर भविष्य में पछताना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 50 से ज्यादा सांसदों ने मुझसे कहा कि वो स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोट देना नहीं चाहते हैं, मगर मेरी मजबूरी है कि यह करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने जो जिद्द पकड़ी है, उससे हम मजबूर हैं। यहां तक कि उनके नोटिस में फॉल्ट था, करेक्शन कराया गया और आज भारी से मैं इस पर जवाब दे रहा हूं।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top