Newswahni

पूर्णिया में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत मजदूर की हालत गंभीर मकान मालिक पर दबाव बनाकर काम करवाने का आरोप…




पूर्णिया में घर निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री और मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद GMCHमें एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान निरंजन बर्मन(60) के तौर पर हुई है। घायल मजदूर गणेश बावड़ी की हालत गंभीर है। मृतक के बेटे बिमल ने आरोप लगाया कि मकान मालिक ने जबरन उनके पिता से काम करवाया है। छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजर रहा था, जिसके कारण उनके पिता वहां काम करने से मना कर रहे थे। इसके बावजूद दबाव बनाकर काम करवाया। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई हादसे के बाद से ही मकान मालिक फरार है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top