Newswahni

योजना में धांधली के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च कार्यक्रम पदाधिकारी का फूंका पुतला कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल की दी…




समस्तीपुर में मनरेगा योजना में धांधली के खिलाफ सोमवार को भाकपा-माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने अंगार घाट पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला स्थाई सदस्य महावीर पोद्दार कर रहे थे। इससे पहले माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पंचायत भवन पर पहुंची। जहां पर लोगों ने प्रखंड प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। 15 दिन में जांच की मांग उठाई
भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि अंगारघाट पंचायत के साथ ही उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फर्जी मास्टर रोल के आधार पर फर्जी निकासी की गई है। करोड़ों की अनियमितता की गई। अगर 15 दिनों के अंदर पूरे मामले की जांच नहीं होती या दोषी पर कार्रवाई नहीं होती है तो भाजपा वाले धरना-प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। आंदोलन किया जाएगा। दलाली की भी बात कही भाकपा-माले पार्टी कार्यालय से निकली। जिसके के बाद विभिन्न मार्गों से होते हुए पंचायत भवन पहुंची। जहां लोगों ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की मिली भगत से दलाल की बात कही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top