Newswahni

महिला की पीटकर हत्या मामले में मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार मधुबनी में इलाज के दौरान पीड़ित ने तोड़ा दम परिजन के आवेदन पर कार्रवाई…




मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अमही गांव में एक महिला की पीटकर हत्या के आरोप में मुखिया प्रतिनिधि मंगणु सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम बताया कि यह घटना 25 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे हुई थी। अमही गांव निवासी एक महिला के साथ मुखिया प्रतिनिधि और अन्य लोगों ने मारपीट की थी। सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना की डायल-112 टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल, फुलपरास ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 1 मार्च को महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार मृतका के परिजनों ने 28 फरवरी की रात 10 बजे आवेदन दिया, जिसके आधार पर घोघरडीहा थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 33/26 दर्ज की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त मंगणु सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस द्वारा कांड का अनुसंधान सभी बिंदुओं पर किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मधुबनी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक पोस्ट पर ध्यान न दें और न ही उन्हें साझा करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें। मधुबनी पुलिस त्वरित और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top