Newswahni

राजीव चौक से आई चौंकाने वाली खबर महिला ने ब्लू लाइन के सामने ट्रैक पर लगा दी छलांग फिर ड्राइवर ने जो किया…


delhi metro Rajiv chowk station 45-year-old-women-attempted-suicide to-take-her-life-metro-station-passengers-saves-video-viral

Delhi Metro Rajiv Chowk | Image:
Social Media/X

Delhi Metro News: दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। राजधानी के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों में से एक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक 45 साल की महिला ने अचानक प्लेटफॉर्म से नीचे ट्रैक पर छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।

हालांकि वहां मौजूद यात्रियों की फुर्ती और समझदारी की वजह से समय रहते उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

कितने बजे हुआ दिल दहला देने वाला हादसा?

मेट्रो पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:15 बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अचानक एक महिला पटरियों पर कूद गई। उसी समय ट्रेन आने वाली थी, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

लेकिन आसपास खड़े यात्रियों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए महिला को पकड़कर पटरियों से ऊपर खींच लिया। जब उसे बाहर निकाला गया तब वह गंभीर रूप से घायल और बेहोश थी।

अस्पताल में भर्ती, बयान देने की हालत में नहीं

घटना की सूचना मिलते ही मेट्रो पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंच गए। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में उसे MLC नंबर 962/26 दिनांक 6 मार्च 2026 के तहत भर्ती किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल महिला की हालत ऐसी नहीं है कि वह अपना बयान दे सके। सुरक्षा के लिए अस्पताल में एक महिला पुलिसकर्मी को भी तैनात किया गया है।

महिला की पहचान अभी भी रहस्य

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती महिला की पहचान पता करना है। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला।

हालांकि उसके पास से एक मेट्रो टिकट मिला है, जिससे पता चला कि उसने अपनी यात्रा जनक पूरी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से शुरू की थी।

अब पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और मेट्रो स्टेशन के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है।

होश में आने के बाद खुलेगा राज

फिलहाल महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बयान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस पूरी घटना में यात्रियों की तत्परता और मेट्रो स्टाफ की तेजी की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।

यह जरूर पढ़ें:  Singer Badshah Summoned: ‘टटीरी’ गाने पर बुरे फंसे रैपर बादशाह, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन; जानिए क्या है पूरा मामला



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top