Newswahni

बड़े बेआबरू होकर मेरे कूचे से तुम विनय सक्सेना के तबादले पर का शायराना अंदाज में तंज कहा कर्मों की सजा ईश्वर जरूर…



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार देर रात देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की। कई राज्यों में राज्यपाल और  उपराज्यपालों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य शामिल हैं। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब विनय सक्सेना के तबादले पर आम आदमी पार्टी(AAP) ने शायराना अंदाज में तंज कसा है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विनय कुमार सक्सेना के तबादले पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर उन पर तंज कसा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है- बड़े बेआबरू होकर मेरे कूचे से तुम निकले… LG विनय सक्सेना ने आते ही एक्साइज मामले को उठाना शुरू कियाष अपने चहेते अफसरों से फर्जी जांच करवाई । मगर सारी नौटंकी कोर्ट में धरी की धरी रह गई ।

सौरभ भारद्वाज ने विनय सक्सेना पर निकाली भड़ास

सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा है-राउज एवेन्यू कोर्ट ने मोदी सरकार की CBI और उसकी कार्यप्रणाली को नंगा कर दिया । LG को दण्ड मिलना तय था । इसलिए यमुना के स्वयं घोषित एक्सपर्ट यमुना को और गंदा छोड़ कर चल दिए हैं । इन्होंने जिन गरीबों को सताया है , जिनकी मृत्यु का ये कारण बने हैं , जिन लोगों को इन्होंने नौकरी से निकाला है, उनकी और उनके परिवारों की बददुआ इनका पीछा हमेशा करेंगी। इनको इनके  कर्मों की सजा ईश्वर जरूर देंगे, इस जन्म में या अगले जन्म में, ये ईश्वर तय करेंगे ।

अब लद्दाख के उप-राज्यपाल बने विनय सक्सेना

बता दें कि दिल्ली के वर्तमान उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सक्सेना, पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं, दिल्ली में मई 2022 से उप-राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। सक्सेना को कार्पोरेट और सामाजिक क्षेत्र में कार्यों का करीब तीन दशकों का लंबा अनुभव है और वह कॉर्पोरेट क्षेत्र से राज्यपाल जैसे प्रतिष्ठित पद पर चुने गए प्रथम व्यक्ति हैं। अब विनय कुमार सक्सेना की जगह तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top