Newswahni

मोतिहारी में पीड़ित परिवार को सरकार से मिली मदद बच्चों के परिजन को घंटे में मिली लाख की सहायता राशि…




मोतिहारी के केसरिया प्रखंड अंतर्गत लोहरगांवा पंचायत में तालाब में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के महज 18 घंटे के भीतर जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान कर दी। चकिया एसडीओ शिवानी शुभम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। तत्काल केसरिया अंचलाधिकारी (सीओ) को मौके पर भेजा गया। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से तालाब से सभी छह बच्चों के शव बाहर निकाले गए। एसडीओ ने यह भी बताया कि रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया, ताकि अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की देरी न हो। प्रति व्यक्ति 4-4 लाख की मिली सहायता राशि राज्य सरकार के प्रावधानों के तहत मृतक बच्चों के परिजनों को प्रति व्यक्ति चार-चार लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि दी गई है। इस प्रकार कुल छह मृतकों के आश्रितों को 24 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। धर्मेंद्र साहनी की पत्नी को तीन बच्चों के लिए तीन चेक, मनोज साहनी को दो बच्चों के लिए दो चेक तथा कामेश्वर साहनी को एक बच्चे के लिए एक चेक दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना भी की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top