Newswahni

नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज भर सकते हैं नामांकन अमित शाह भी रहेंगे मौजूद बड़ा सवाल कौन संभालेगा बिहार की कुर्सी…


Bihar CM Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar | Image:
ANI/Republic

राज्यसभा चुनाव के लिए आज,5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या  बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इस पर आज फैसला हो जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार बनेंगे। वो आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

बिहार की राजनीति में आज, 5 मार्च को एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला ले लिया है। वो गुरुवार को सुबह 11:30 बजे बिहार विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उनके साथ जदयू उम्मीदवार के रूप में रामनाथ ठाकुर भी नामांकन दाखिल करेंगे। नीतीश कुमार पर अंतिम फैसला के लिए JDU में महामंथन देर रात कर जारी रहा। अब सबकी नजर JDU की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

अंतिम फैसला नीतीश कुमार खुद लेंगे-विजय चौधरी

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर देर रात नेताओं की बैठक चली। बैठक के बाद मंत्री विजय चौधरी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जो निर्णय लेते हैं, वही अंतिम होता है। आगे भी जो कुछ होगा, उनकी इच्छा और उनके निर्देश पर ही होगा। हम लोग उनकी अगुवाई में काम करते हैं।

निशांत कुमार की पार्टी में एंट्री पर क्या बोले विजय चौधरी?

वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार बिहार के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। निशांत की राजनीतिक एंट्री पर विजय चौधरी ने कहा, जहां तक निशांत जी के पार्टी में आने की बात है, यह चर्चा जोंरों पर है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि वे सक्रिय राजनीति में आएं। वे युवा हैं, पढ़े-लिखे हैं और लोगों को उनमें नेतृत्व क्षमता दिखती है। इसलिए संगठन की ओर से इच्छा है कि वे जल्द से जल्द सक्रिय रूप से जुड़ें। वे किसी दूसरे दल में शामिल नहीं हैं, इसलिए जेडीयू में उनकी औपचारिक एंट्री सिर्फ एक तकनीकी प्रक्रिया भर है। जैसा हमने पहले भी कहा, अभी तक जो भी हुआ है और आगे जो भी होगा, वह हमारे नेता के निर्णय और उनके निर्देश पर ही होगा।

नीतीश को मनाने की कोशिश फेल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, JDU नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से खुश नहीं है। उन्हें मनाने की कोशिश दिन भर चलती रही, मगर नीतीश जिद पर अड़े हैं। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? नवंबर 2025 में, उन्होंने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाले वे भारत के पहले मुख्यमंत्री बने। मगर उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद सीएम CM की कुर्सी कौन संभालेगा?

कौन संभालेगा बिहार CM की कुर्सी?

बिहार के सियासी गलियारों में अलग-अल नामों पर चर्चा जारी है। खबर है कि JDU उप-मुख्यमंत्री की भूमिका में आ सकती है। नीतीश के बेटे निशांत कुमार बिहार के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। वहीं, सीएम पद बीजेपी अपने पास रख सकती है।  इस दौड़ में सबसे आगे सम्राट चौधरी हैं, उसके बाद केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, विधायक संजीव चौरसिया और MLC जनक राम का नाम सामने आ रहा है। आज सभी NDA विधायकों को पटना बुलाया गया है। फिलहाल इन सभी नामों पर अटकलें हैं। अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति में आज कौन सा नया मोड़ आता है। 

यह भी पढ़ें: CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जाएंगे राज्यसभा, JDU ने क्या कहा?



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top