Newswahni

औरंगाबाद में संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की मौत घर के बरामदे में पड़ा मिला शव सास ससुर गिरफ्तार पति फरार…




औरंगाबाद में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। होली के अवसर पर विवाहिता की मौत की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कुटुंबा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर खैरा गांव की है। मृतका 25 साल की निक्की कुमारी गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी थी। 2 साल पहले साल 2024 में 26 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबा कर उसकी हत्या किया जाने का आरोप लगाया है। मृत महिला के भाई रिसियप थाना क्षेत्र के मोहन बिगहा गांव निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि पड़ोसियों की ओर से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मायके वालों के साथ पुलिस खैरा बिशनपुर गांव पहुंची तथा घर के बरामदे से शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। भाई बोला – छोटी-छोटी बातों को लेकर सास से अक्सर होता था झगड़ा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई अक्षय कुमार ने बताया कि 2 साल पहले हिंदू रीति रिवाज से बहन की शादी रामेश्वर मेहता के बेटे अमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। इसके बाद ससुराल वाले बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर सास सविता देवी से अक्सर विवाद होता था। कई बार समझौता भी हुआ लेकिन उनकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। अक्षय ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह बहन के ससुराल पहुंचा तो शव बरामदे में पड़ा हुआ था। ससुराल वालों की ओर से बताया गया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कमरे की खिड़की तोड़कर लोग अंदर घुसे तथा शव को बाहर निकल गया है। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो मुझे मामला संदिग्ध लगा। मेरी बहन के शरीर पर कई जगह चोट का निशान पाया गया। मृतका का पति राजस्थान के किसी शहर में प्राइवेट जॉब करता है। हालांकि पति के साथ मृतका के अच्छे संबंध थे। होली के त्योहार पर भी वह अपने घर नहीं आया था। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस थाना अध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है तथा एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मृतका के ससुर रामेश्वर महतो तथा सास सविता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर के अन्य लोग फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top