Newswahni

जहानाबाद में सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने गया पटना किया जाम दो घंटे तक ठप रहा यातायात…




जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 साल के राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर आगजनी कर जाम लगा दिया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक आवाजाही पूरी तरह ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मृतक की पहचान परस बीघा थाना क्षेत्र के शकुरगंज गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू अंसारी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और बुधवार शाम करीब 5 बजे जहानाबाद से काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह मेघड़िया गांव के पास बाइपास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद मोहम्मद गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे टेंपो से जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जैसे ही मौत की सूचना गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर गया-पटना NH-22 को जाम कर दिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर आगजनी भी की गई। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और मुआवजे व स्थायी समाधान की मांग करने लगे। ओवरब्रिज नहीं बनने से बढ़ रहा हादसों का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि बाइपास सड़क बनने के बाद इस स्थान पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज या अंडरपास नहीं होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को सड़क पार करने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। कई बार जिला प्रशासन और सरकार से ओवरब्रिज निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक ग्रामीण जसीम अख्तर ने बताया कि मोहम्मद गुड्डू अंसारी राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और वही घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उन्होंने कहा कि बाइपास पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो घंटे तक जाम, यात्रियों को भारी परेशानी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। गया और पटना की ओर जाने वाले वाहन फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसे नजर आए। पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम परस बीघा थाना अध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने NH-22 को जाम कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं और स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है। जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top