Newswahni

इजरायल ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु लौटीं भारत इमोशनल पोस् ट शेयर कर किसे कहा शुक्रिया जानिए…



PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की स्टार पीवी सिंधु के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। पिछले कुछ दिनों से दुबई एयरपोर्ट पर फंसी सिंधु अब सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी सुरक्षित वापसी की जानकारी दी।

अनिश्चितता के बीच सिंधु का संघर्ष

सिंधु अपनी मंजिल, बर्मिंघम के लिए दुबई के रास्ते रवाना हुई थीं। हालांकि, ईरान और यूएस-इजरायल के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण उड़ान संचालन अचानक रोक दिया गया। इस स्थिति ने सिंधु सहित कई यात्रियों को दुबई एयरपोर्ट पर ही रोक दिया, जिससे वहां अनिश्चितता और तनाव का माहौल बन गया। जिसके बाद सिंधु को दुबई एयरपोर्ट पर रूकना पड़ा था. बता दें कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु इस साल के ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।

बेंगलुरु, मैं सुरक्षित अपने घर लौट आई हूं। पिछले कुछ दिन काफी तनावपूर्ण और अनिश्चितता से भरे थे, लेकिन मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं वापस आ गई हूं।

मैं ग्राउंड टीम्स, दुबई अधिकारियों, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन और उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने इस मुश्किल समय में हमारा इतना ख्याल रखा। उनकी सहानुभूति और प्रोफेशनल व्यवहार शब्दों से कहीं बढ़कर है। अब समय है थोड़ा आराम करने का, खुद को फिर से तैयार करने का और आगे की योजना बनाने का।

ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर, अब ‘रीसेट’ का समय –  पीवी सिंधू

इस अनपेक्षित घटनाक्रम का असर सिंधु के खेल करियर पर भी पड़ा है। सिंधु इस साल के प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। अब उनका ध्यान आराम करने, खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से रीसेट करने और भविष्य की योजनाओं पर है।
सिंधु के बाहर होने के बावजूद, भारत के अन्य शटलर सिंगापुर और अफ्रीका के जरिए बर्मिंघम पहुंचने में सफल रहे हैं। हालांकि, लंबी और थकाऊ यात्रा के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारी पर सवालिया निशान बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top