Newswahni

दरभंगा में होली पर अलर्ट मोड में पुलिस सीसीटीवी से निगरानी से ज्यादा जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिसबल की तैनाती घंटे एक्टिव रहेगा…




दरभंगा में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त आदेश पर 500 से अधिक जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। 4 और 5 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दूसरे दिन परंपरागत झुमटा और बसिऔरा जुलूस भी कुछ जगहों पर निकाले जाने की संभावना है। जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 5 मार्च तक जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए फोन नंबर 06272-240600 जारी किया गया है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त दरभंगा को बनाया गया है। इमरजेंसी से निपटने के लिए अनुमंडल सदर, बेनीपुर और बिरौल में दंगा निरोधक बलों की क्यूआरटी 24 घंटे सक्रिय रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आंसू गैस दस्ता और रस्सी सहित अन्य संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विशेष गश्ती दल और सीआईएटी बल की तैनाती प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को आसूचना संकलन कर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। यातायात प्रभारी को स्वयं भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में राहजनी और छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष गश्ती दल और सीआईएटी बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी से निगरानी संवेदनशील चौक-चौराहों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ वाले इलाकों को सेक्टर में बांटकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 02 मार्च से 05 मार्च 2026 तक सेक्टर पेट्रोलिंग में तैनात पदाधिकारी प्रतिदिन भ्रमणशील रहकर व्यवस्था की निगरानी करेंगे। बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक रहेगी। सभी डीजे संचालकों से लिखित शपथ पत्र लिया जाएगा कि वे डीजे का उपयोग नहीं करेंगे और अश्लील गीत नहीं बजाएंगे। लापरवाही से सख्त कार्रवाई की जाएगी होली के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी या बल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top