![]()
भोजपुर में नशे की हालत में एक युवक ने छत के रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। आनन-फानन में परिजन सदर अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। परिजन गुलफ्शा खातून ने बताया कि बराबर नशा करते थे है। घर में भी हंगामा करते रहते थे। मृतक की पहचान गुड्डू खान(40) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव की है।
पत्नी मायके गई थी मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव लेकर चले गए। 12 साल पहले गुड्डू की शादी हुई थी, लेकिन ज्यादा नशा करने के कारण पत्नी परेशान रहती थी। कुछ दिन पहले पत्नी सरवरी खातून अपनी तीन बेटियों को लेकर मायके चली गई थी। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link