Newswahni

नायब सिंह सैनी ने पेश किया राज्य का बजट नए स्टेडियम वेडिंग सिटी समेत किए कई बड़े ऐलान…



हरियाणा विधानसभा में आज, 2 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह उनके वित्त मंत्री के तौर पर दूसरा पूर्ण बजट है। अपने बजट भाषणों में उन्होंने प्रदेश के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। 21 नए स्टेडियम, वेडिंग सिटी, सीवरेज लाइन समेत कई बड़ी घोषणएं शामिल है।

सीएम सैनी ने अपने बजट भाषण में कहा कि  हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कुल 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया, जो पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2,02,816.66 करोड़ रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। इसमें पूंजीगत व्यय के लिए 28,205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कुल बजट का लगभग 12.6 प्रतिशत है।

CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा के फाइनेंस मिनिस्टर के तौर पर, ‘नॉन-स्टॉप’ हरियाणा सरकार का राज्य बजट पेश करते हुए मैं बहुत भावुक हूं। हमने साल 2047 तक हरियाणा को USD 1 ट्रिलियन की इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है। इसे पाने के लिए, हमने ‘हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047’ तैयार किया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे मैनिफेस्टो में किए गए 217 वादों में से, हमने 60 वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी 120 वादों को पूरा करने पर काम चल रहा है।”

बजट में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए महाग्राम योजना के तहत 10 गांवों में पेयजल आपूर्ति को 55 लीटर से बढ़ाकर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन करने की घोषणा की गई। शहरी क्षेत्रों में 150 किलोमीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा में 21 नए स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।  सगाई से विदाई के कांसेप्ट पर हरियाणा में वेडिंग सिटी बनेगी।

सीएम सैनी ने अपने बजट भाषण में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास विभाग के लिए कई  महत्वपूर्ण घोषणाएं की। फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में ‘फिट हरियाणा अभियान’ शुरू किया जाएगा और इसकी शुरुआत इसी साल से होगी। इसक साथ ही कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top