Newswahni

होली को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को शांति समिति की बैठक हुई



भास्कर न्यूज|साठी पुलिस-पब्लिक समन्वय के तहत थानाध्यक्ष राजन कुमार ने गांव में पहुंचकर होली को लेकर शांति समिति की बैठक की तथा लोगों को गुलाल लगाया। रविवार को साठी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ शांति समिति की बैठक की। उपस्थित लोगों से होली शांतिपूर्वक मनाने की अपील की और कहा कि होली और रमजान एक साथ है, हमें एक दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए। कहा कि डीजे बजाने पर पूर्णत पाबंदी रहेगी। होलिका दहन वही होगा, जहां पहले से होता आ रहा है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। साथ ही गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। कहा कि अलग-अलग पंचायत में पदाधिकारी को भेज कर शांति समिति के बैठक का आयोजन कराया जा रहा है। मौके पर जमादार शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला पार्षद कलीम गफ्फार, भाजपा नेता पंकज वर्मा, मैनुद्दीन अलम, शिवमंगल साह, बृजेश कुमार, दीपक कुमार, अब्दुल वहाब, प्रमोद कुमार सोनी सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top