Newswahni

लाख का इनामी समस्तीपुर में गिरफ्तार नेपाल का रहने वाला है बदमाश जाली भारतीय मुद्रा नोट रैकेट का सदस्य होने का आरोप…




समस्तीपुर पुलिस ने जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN) के तस्करी से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। नेपाल के इस बदमाश पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह गिरफ्तारी समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र से हुई, जिसे पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नेपाल के बारा के निवासी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो एस. मोहम्मद का बेटा है। उस पर जाली भारतीय मुद्रा नोट रैकेट का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है।जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई 27 फरवरी को स्थानीय सूचना और अपराध अनुसंधान विभाग के उप महानिदेशक जयकांत से मिली जानकारी के आधार पर की गई। नूर मोहम्मद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वांछित था और NIA ने उस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।पुलिस कप्तान के अनुसार, पटोरी थाना क्षेत्र में नूर मोहम्मद की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए पटोरी थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए। जानकारी की पुष्टि होने के बाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।इस टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के साथ मिलकर सूचनाएं जुटाईं। 28 फरवरी को संदिग्ध नूर मोहम्मद को आवश्यक पूछताछ के लिए थाने लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। NIA को गिरफ्तारी की सूचना दी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक ने NIA को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। NIA टीम की ओर से बदमाश का सत्यापन करने के बाद ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि इससे पहले भारत-नेपाल सीमा पर FICN नेटवर्क से जुड़े 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश बुलेटिन अंसारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बिहार पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top