Newswahni

जहानाबाद में आपसी विवाद में पिता पुत्र समेत तीन घायल डीजल लाने को लेकर हुआ था विवाद लाठी डंडों से हमला सदर अस्पताल…




जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के मौसिमा सराय गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद 25 तारीख को डीजल लाने को लेकर शुरू हुआ था। नौसहारा गांव निवासी बबलू कुमार ने विक्की कुमार से डीजल लाने को कहा था, लेकिन डीजल न मिलने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था। हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल रविवार को मिथिलेश यादव, क्रांति देवी और विक्की कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान बबलू कुमार के परिवार के सदस्य लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को घोषी पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। पुलिस बोली-पुराने विवाद से जुड़ा मामला पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद सुलझा लिया जाता तो यह घटना नहीं होती। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top