![]()
बेतिया जिले के मीना बाजार चौक पर इन दिनों भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। सौवां बाबू चौक से संत कबीर चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह से शोभा बाबू चौक से मीना बाजार चौक तक यातायात लगातार बाधित हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने वाले लोग और स्कूली बच्चे परेशान जाम की स्थिति इतनी गंभीर है कि पुलिस वाहनों सहित अन्य लंबी गाड़ियों की कतारें लग जाती हैं। कई बार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन भी जाम में फंसे देखे गए हैं। पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यातायात नियंत्रित के लिए पुलिस बल तैनात मीना बाजार चौक पर यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि, अत्यधिक यातायात दबाव और मार्ग बंद होने के कारण पुलिसकर्मी भी जाम की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने में असमर्थ दिख रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस जाम के कारण उनके व्यवसाय पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था करने की भी अपील की है, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
Source link