Newswahni

बिरजू हत्याकांड में नौ महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार भोजपुर में पुरानी रंजिश में घर के बाहर मारी थी गोली पुलिस ने बक्सर…




आरा में पुलिस ने बिरजू हत्याकांड में फरार चल रहे वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से संजय यादव की गिरफ्तारी हुई है। कांट गांव का रहने वाला था। पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था। अंबेडकर कॉलोनी, शिवगंज रोड मोहल्ला में 18 मई 2025 को गोली मारकर बिरजू की हत्या हुई थी। पुलिस के अनुसार, 18 मई 2025 को हथियारबंद अपराधी अंबेडकर कॉलोनी बाइक से पहुंचे थे। घर के बाहर बैठे सुदामा राम के पुत्र बिरजू राम(20) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और परिजनों के बयान पर पुलिस ने सुधीर यादव, जितेंद्र यादव, जिलेंद्र यादव और अमित यादव समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। शुरुआती जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और शोध-प्रतिशोध की बात सामने आई थी।
अब तक चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं गिरफ्तार संजय कुमार यादव का नाम अनुसंधान के दौरान सामने आया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और टीम ने बक्सर जिले से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य फरार आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिरजू हत्याकांड में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं पुलिस ने साफ किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top