Newswahni

गयाजी में आज घंटे तक बिजली कटेगी एपी कॉलोनी समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी केवी लाइन में मेंटेनेंस का काम होगा…




गयाजी के अलग-अलग इलाकों में आज (01 मार्च 2026) चार घंटे तक बिजली कटेगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक एपी कॉलोनी पीएसएस अंतर्गत सभी फीडरों से सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन में री-कंडक्टोरिंग और मेंटेनेंस का काम होगा। साथ ही जर्जर तार और पोलों की मरम्मती की जाएगी। शटडाउन का असर एपी कॉलोनी, चाणक्यपुरी, भट्ट बिगहा समेत आसपास के कई इलाकों में होगा। मेंटेनेंस वर्क के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड और संभावित तकनीकी खराबी से बचने के लिए यह काम कराया जा रहा है। लाइन की क्षमता बढ़ेगी और ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी। मेंटेनेंस के बाद उपभोक्ताओं को गर्मी में बेहतर और स्थिर बिजली मिल सकेगी। आम जनता से सहयोग की अपील हालांकि, चार घंटे की बिजली कटौती से लोगों को दिन के समय परेशानी हो सकती है। खासकर घरेलू कामकाज, छोटे व्यवसाय और ऑनलाइन कार्य प्रभावित होने की आशंका है। गर्मी की शुरुआत के बीच दिन में बिजली बंद रहने से लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। गर्मी में ओवरलोड और फॉल्ट की समस्या से बचाव के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top