Newswahni

सीवान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज डॉ राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…




सीवान में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चौथे दिन और तेज हो गया। शनिवार को रघुनाथपुर विधानसभा की बैठक रघुनाथपुर में तथा दरौंदा विधानसभा की बैठक हसनपुरा प्रखंड के जलालपुर गांव में आयोजित की गई। दोनों बैठकों में संबंधित प्रखंडों के कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रघुनाथपुर विधानसभा की बैठक में हुसैनगंज एवं रघुनाथपुर प्रखंड के नेता उपस्थित रहे, जबकि दरौंदा विधानसभा की बैठक में सिसवन, हसनपुरा एवं दरौंदा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा से विधायक मलेन्द्र राजन ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का पहला चरण जिला कांग्रेस कमिटी के गठन पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व की मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की ऊर्जा को देशहित में लगाने का प्रयास है। राज्य पर्यवेक्षक एवं बिहार के चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश गंभीर दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से देश की गरिमा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान युवाओं को प्रताड़ित किया गया, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनें, ताकि कांग्रेस एक मजबूत और संघर्षशील संगठन के रूप में उभरे। रघुनाथपुर विधानसभा की बैठक का संचालन कांग्रेस नेता अजीत उपाध्याय ने किया, जबकि दरौंदा विधानसभा की बैठक का संचालन अनंत तिवारी ने किया। दोनों स्थानों पर संगठन को नई ऊर्जा देने और आगामी रणनीति तय करने पर विस्तार से चर्चा हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top