![]()
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार 1 मार्च से वाल्मीकिनगर से आंगनबाड़ी बच्चों के लिए सिले-सिलाए कपड़ों का वितरण शुरू करेंगे। यह कपड़े जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर जीविका दीदियों में उत्साह है। गौरतलब है कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने घर पर रहकर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को स्वीकार किया। इसके बाद दीदियों को बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण दिया गया और आंगनबाड़ी बच्चों के लिए वस्त्र सिलाई का काम सौंपा गया। दीदियां स्कर्ट, शर्ट और पैंट तैयार कर रही
राज्य में कुल 1,14,718 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों में नामांकित बच्चों के लिए जीविका दीदियां स्कर्ट, शर्ट और पैंट तैयार कर रही हैं। इस पहल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण वस्त्र मिलेंगे और हजारों महिलाओं को स्थायी रोजगार का अवसर भी प्राप्त होगा। वाल्मीकिनगर में आयोजित कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से आंगनबाड़ी बच्चों के बीच वस्त्रों का वितरण किया जाएगा। यह राज्यव्यापी अभियान की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।
Source link